best news portal development company in india

अफरीद में अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन सख्त, तहसीलदार की सख्ती से नामचीन लोगों पर भी कार्यवाही की आहट,

SHARE:

अफरीद। (समाधान न्यूज़ नेटवर्क) बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अफरीद में अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम में कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान एवं पक्के दुकान का निर्माण कर लिया है। वहीं कुछ ने सड़क किनारे की जमीन और खेतों के सामने की भूमि पर भी कब्जा जमा लिया है।

इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सारागांव ने कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कब्जा भूमि के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि यदि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते, तो बेदखली की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, इस नोटिस की चपेट में ग्राम अफरीद के कई नामचीन लोगों के नाम भी शामिल हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

👉 अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या कब्जाधारी दस्तावेज प्रस्तुत कर पाएंगे या फिर उन्हें सरकारी भूमि से बेदखल कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!