best news portal development company in india

सभापति माया रूपेश कंवर की सक्रियता से स्वास्थ्य सेवा में बड़ा सुधार: दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही

SHARE:

कोरबा (समाधान न्यूज़ नेटवर्क)। पाली ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार मरीजों से वसूली व अव्यवस्थाओं के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला पंचायत सभापति माया रूपेश कंवर के निर्देश पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर खामियां उजागर हुईं।

कीर्ति सिंह खैरवार ने प्रसव कार्य के दौरान डॉक्टर व नर्स से 4 हजार रुपये वसूली का आरोप लगाया। सभापति ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही  का ऐलान किया है।
जिला चिकित्सा अधिकारी एस. एन. केसरी ने बिजली, पानी, सफाई व विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति सहित सभी आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
✔ दोषी स्टाफ को तत्काल निलंबित किया जाएगा।
✔ प्रसव कार्य निःशुल्क करवाने की व्यवस्था लागू होगी।
✔ आपातकालीन सुरक्षा व साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
🌟 माया रूपेश कंवर की जिम्मेदारी व जनता के प्रति संवेदनशीलता की सराहना हो रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!