best news portal development company in india

सीएएफ जवान ने शासकीय बंदूक से की दो लोगों की हत्या, सीएम सहित मंत्रियों का दल कोरबा में है मौजूद

SHARE:

दिनदहाड़े बीच सड़क पर दो व्यक्तियों की बंदूक से गोली मारकर की हत्या

कोरबा(समाधान न्यूज़ नेटवर्क)क्राइम रिपोर्ट। कोरबा में दिनदहाड़े दो लोगों की डबल मर्डर होने से जिले में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल देखने को मिली है वहीं दूसरी ओर जिले के हरदी बाजार क्षेत्र में डबल मर्डर होने से सनसनी फैली हुई है और मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है संबंधित क्षेत्र के लोग डरे व सहमे हुए हैं।

एक तरफ छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,गृहमंत्री और अन्य मंत्रियों का जिले के कलेक्टर कार्यालय में मौजूदगी हैं वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएएफ के जवान ने खुद के परिजन (दो व्यक्तियों) का दिनदहाड़े शासकीय बंदूक से गोली चलाकर बीच सड़क में हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी, जांच कर विवेचना में जुट हुई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!