best news portal development company in india

22 जुलाई को कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी चक्का जाम चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी तथा अडानी के लूट के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

SHARE:

रायपुर ( समाधान न्यूज़ नेटवर्क)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करेगी। कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति (पी.ए.सी.) तथा विधायकों की बैठक में ईडी की कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर में ईडी कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित तथा बदले की कार्यवाही बताया। प्रदेश की भाजपा सरकार अडानी के जल, जंगल, जमीन की लूट की सहभागी बनी हुई सरकार के संरक्षण में अडानी प्रदेश के जंगलों को कटवा रहा है, उसका विरोध करने पर केंद्र सरकार ईडी की कार्यवाही करवाती है। कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से इस कार्यवाही का विरोध करेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, जिलों, प्रमुख शहरों के मुख्य मार्गों में 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्का जाम कर अडानी के लूट के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी।

 

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, विधायकगण अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, अंबिका मरकाम, सावित्री मनोज मण्डावी, भोलाराम साहू, द्वारिकाधीश यादव, इन्द्रशाह मंडावी, इन्द्रसाव, दिलीप लहरिया, दलेश्वर साहू, उमेश पटेल, ओंकार साहू, लालजीत सिंह राठिया, जनक धु्रव, देवेन्द्र यादव, रामकुमार यादव, अटल श्रीवास्तव, संदीप साहू, फूलसिंह राठिया, राघवेन्द्र सिंह, शेषराज हरबंश, उतरी जांगड़े, चातुरीनंद, यशोदा वर्मा, विद्यावती सिदार, हर्षिता बघेल, कविता प्राणलहरे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अरूण वोरा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!